Meerut News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर नंदवाटिका कॉलोनी के पास सोमवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। बाइक सवार युवक ने घायल महिला को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया। मोदीपुरम फेज दो निवासी नीलम स्कूटी पर सवार होकर सिवाया स्थित एक कॉलोनी में किसी काम से आई थी। वापस लौटने के दौरान हाइवे पर नंदवाटिका कॉलोनी के पास एक गोवंश से बचने के चलते उसकी स्कूटी की बाइक सवार खतौली निवासी सोनू से टक्कर हो गई। हादसे में महिला घायल हो गई, जबकि बाइक सवार को भी मामूली चोट आई। बाइक सवार ने एक राहगीर की मदद से महिला को मोदीपुरम के अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया और स्कूटी सौंपी। उपचार के बाद महिल स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.