मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: ग्राम बहादरपुर में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवा संगठन व ग्रामवासियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके भीतर देश के प्रति सच्ची देश भक्ति थी। उनका जीवन युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य किरपाल सिंह, संचालन एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद ने की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार :देशभक्ति का भाव पैदा करते हैं भगत सिंह के विचा...