मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत स्थित मवाना चौराहे के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से कोटद्वार जा रही नजीबाबाद डिपो की यात्री बस पर अचानक पेड़ गिर गया। जिससे बस में सवार करीब 40 यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। चालक यादगार सिंह और परिचालक नीरज कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। नजीबाबाद डिपो की बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर कोटद्वार जा रही थी। बस शाम को सिविल लाइन क्षेत्र में साकेत के पास मवाना चौराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ बस के ऊपर आ गिरा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, युवक घायल, 40 यात्री बाल-बाल बचे अचानक हुए हादसे के कारण यात्रियों को कुछ पल के लिए संभलने तक का मौका नहीं मिला। पेड...