मेरठ, अक्टूबर 19 -- रामपुर मोती में मारपीट की घटना Meerut News: मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोती गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों के साथ बलकटी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक धारदार हथियार लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रामपुर मोती निवासी राजकुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पांच लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, बलकटी तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnaga...