मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण खेतों में कटाई के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी धान और गन्ने की फसलें जमीन पर बिछ गईं। फसलों को पहुंचे नुकसान को देखकर किसानों को चिंता सता रही है। वहीं धान की पैदावार में गिरावट होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बीज, खाद, सिंचाई, कीटनाशक और दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद फसलें तैयार हुई थीं। अब जमीन पर धान गिर जाने से उसकी कटाई बहुत कठिन हो जाएगी। खेतों में पानी रूकने से धान के दानों का रंग काला पड़ सकता है और गन्ने की मिठास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बारिश से खेत में बिछी धान की फसल, किसानों को नुकसान किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करान...