Meerut News: बटावली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा किसानों का गुस्सा
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: बटावली के जंगल में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह खेत पर चारा लेने गए किसान शीलू पुत्र हरेंद्र ने अपने नलकूप के पास तेंदुए को देखा। अचानक सामने तेंदुआ देखकर किसान के होश उड़ गए, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींच ली और जान बचाकर गांव की ओर भाग आया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन आरोप है कि घंटों बीत जाने के बाद भी विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और चेतावनी दी कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों की मांग किसान प्रवेश चौधरी, रतन सिंह, नीरूद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.