मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाल पर्यावरणविद् ईहा दीक्षित से तीन माह पहले किया अपना वादा निभाया। राज्यपाल ने ईहा से मेरठ प्रवास के दौरान मिलने की बात कही थी। बुधवार को कुलाधिपति ने ग्रीन ईहा स्माइल फाउंडेशन से ईहा दीक्षित और उसकी टीम को गेस्ट हाउस में बुलाकर करीब आधा घंटे बात की। कुलाधिपति ने पौधारोपण अभियान की जानकारी लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। अंजली शर्मा के नेतृत्व में टीम राज्यपाल से मिलने पहुंची। सभी बच्चों ने पौधे भेंट किए। ईहा ने राज्यपाल को बताया कि सरकार से मिली नई ग्रीनबेल्ट में भी पौधरोपण किया जाएगा। प्रखर ने राज्यपाल से पूछा कि उन्हें गायों से इतना स्नेह कैसे हुआ। राज्यपाल ने कहा कि उनके पिता खेती और पशुपालन से जुड़े थे। बचपन में उनके घर 50 से अधिक पशु थे। उनकी देखभाल करते-...