मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की राधने वाली गली में बच्चों के बीच हुई कहासुनी में दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राधने वाली गली निवासी इरफान ने बताया कि गली में रहने वाले सलीम के बच्चों से उसके बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाद में सलीम ने अपने बेटों के साथ मिलकर इरफान को घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल इरफान लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा और पुलिस को नामजद तहरीर दी। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ह...