Meerut News: बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: सरधना नगर के एक मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रोती बिलखती घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छह वर्षीय एक बच्ची पड़ोस में खेलने के लिए चली गई। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के युवक ने उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वहां से निकलकर बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.