मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: आरवीसी का ‌फुटबॉल ग्राउंड में दिवाली उत्सव का कुल अलग ही आयोजन रहा। एक तरफ बग्गी, घुड़सवारी, ऊंट की सवारी का आनंद और दूसरी तरफ तरह-तरह के पकवानों से सजे स्टॉल, त्योहार की खुशियों को दोगुना, चार गुना कर रहा था। आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज, मेरठ कैंट में गुरुवार को दीपावली के पावन पर्व पर एक भव्य प्री-दिवाली उत्सव एवं दीपावली मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में सैन्य अधिकारियों, जवानों, रक्षा असैनिक कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.वैशाली एवं आरवीसी के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मद्रेवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। ​मेले में बग्गी की सवारी, घुड़सवारी, ऊंट की सवारी, बच्चों के लिए विशेष राइड्स और खेल, रिंग थ्रो प...