Meerut News: बंद रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरों में पुलिस का छापा, दस्तावेज खंगाले
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: दौराला गंगनहर पुल चौकी के पास स्थित लंबे समय से बंद पड़े रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरों में शनिवार को पुलिस ने अचानक जांच अभियान चलाया। सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। पुलिस ने कमरों में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके पहचान पत्रों का भी सत्यापन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। जांच के दौरान पांच कमरों में युवक-युवतियां मिले। इनमें एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक पुरुष के साथ मौजूद थी। सभी से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए और उनकी जांच की गई। पुलिस के अनुसार मौके से कोई आपत्तिजनक वस्तु या गैरकानूनी गतिविधि के साक्ष्य नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.