मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को बंद एवं महापंचायत प्रस्तावित है। इसकी सफलता के लिए संघर्ष समिति ने शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को प्रचार वाहन से घूमकर बंद-महापंचायत के लिए समर्थन जुटाया और आंदोलन में भाग लेने की अपील की। आईएमएम और अधिवक्ताओं समेत कई बाजारों, विभिन्न संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। दूसरी ओर, दोनों संयुक्त व्यापार संघों समेत कई बाजारों के व्यापारियों ने बंद से कदम पीछे खींच लिए हैं, जिससे मेरठ बंद की सफलता को लेकर संशय के हालात बन रहे है। हालांकि माना जा रहा है कि बंद का शास्त्रीनगर, जागृति विहार एवं माधवपुरम इलाकों में अधिक असर दिखेगा。 यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ बंद और महापंचायत को सफल बनाने के लिए निकाली रै...