मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर एक बंद मकान में सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम सिटी और देहलीगेट पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेल रहे 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 4.98 लाख रुपये की नकदी, 24 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। आरोपियों के 11 वाहन भी सीज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात एसपी सिटी को गोपनीय सूचना मिली कि कोतवाली के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद देहलीगेट पुलिस ने स्वाट टीम नगर और कोतवाली पुलिस के साथ मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। इससे जुआ खेल रहे लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मकान मालिक की पहचान केशव पुत्र घनश्याम ...