Meerut News: बंदरों के हिलाने से गिरा जर्जर बिजली का खंभा, हादसा टला
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: बहसूमा कस्बे के मोहल्ला गुर्जर वाले में रविवार को जर्जर बिजली का खंभा गिरने से बड़ा हादसा टल गया। राहुल चपराना के मकान के पास खड़ा सीमेंट का खंभे बंदरों के हिलाने से टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि खंभा उमाशंकर चपराना के मकान की दीवार पर टिक गया। नीचे महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। पोल सीधे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय आदेश नागर के आवास पर चाव कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी थीं। खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया। सभासद वीरेंद्र नागर ने बताया कि जर्जर खंभा बदलवाने के लिए कई बार शिकायत की गई थी। राजू चपराना, योगेंद्र विधूड़ी, इंदर गुर्जर, कुंवरपाल, बिरजू, प्रवेश नागर और सतेंद्र चपराना ने नया पोल लगाने की मांग की। जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.