Meerut News: बंगाली दुर्गाबाड़ी मंदिर में हुई पूजा अर्चना, धुनुची नृत्य ने मोहा मन
मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से आयोजित 220वें दुर्गा पूजा महोत्सव में रविवार को महा सप्तमी के दूसरे दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शुरुआत मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि शांति और कल्याण की कामना की। शाम को आयोजित धुनुची नृत्य महोत्सव का आकर्षण रहा। धाक की गूंज और धुनुची नृत्य की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दुर्गा पूजा महोत्सव में उत्साह दिखा अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि महा सप्तमी मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.