मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाहिद गांव निवासी किसान ने फ्लैट दिलाने के नाम लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाकर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाहिद गांव निवासी नरेश पुत्र शौराज सिंह ने बताया कि उसके एक वर्ष पूर्व जानी थाना क्षेत्र के किशोरी उर्फ कुसैड़ी गांव निवासी अमित पुत्र राजेन्द्र ने अपनी बेटी सोनिया व बेटे प्रीत के साथ मिलकर उसको मोहकमपुर में एक फ्लैट दिखाकर 40 लाख रुपये में सौदा कर लिया। पेशगी के रूप में उससे पांच लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद उसने फ्लैट के बैनामे की बात कहते हुए फ्लैट के पूर्व मालिक के बारे में जानकारी की तो आरोपी ने मालिक की मृत्यु बत...