मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: पल्लवपुरम फेज-1 बिजलीघर में ड्यूटी के दौरान ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करते समय एक संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे मोदीपुरम स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लाइनमैन की पत्नी ने बिजलीघर में तैनात एसएसओ पर बिना फीडर बंद किए काम कराने का आरोप लगाया है। पल्लवपुरम फेज-2 निवासी कुसुम ने बताया की उनके पति विनोद 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पल्लवपुरम फेज-1 में संविदा पर लाइनमैन हैं। 25 सितंबर की रात ड्यूटी के दौरान सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया था। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ सुरेंद्र चौहान ने विनोद को फ्यूज लगाने के लिए कहा। विनोद ने काम करने से पहले फीडर का शटडाउन मांगा, लेकिन आरोप है कि एसएसओ ने बिजली आपूर्ति बंद किए बिना ही उन्हें फ्यूज लगाने के लिए कह ...