Meerut News: फौज में नौकरी लगवाने का झांसा, तीन लाख रुपये ठगे
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। फौज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। जानी थाना क्षेत्र के बाफर निवासी कुलदीप ने बताया कि संदीप पुत्र जयविंद्र उसके यहां मजदूरी करता है। संदीप की नौकरी लगवाने के लिए उसकी मुलाकात मोदीपुरम स्थित एक यूनिवर्सिटी में सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात वीरेंद्र नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि वीरेंद्र ने खुद को आर्मी अफसर बताते हुए संदीप की फौज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को तीन लाख रुपये दे दिए। करीब एक साल तक अलग-अलग बहानों से उन्हें भरोसा दिलाता रहा। इस दौरान वह आर्मी की वर्दी पहनकर उनसे मिलता था। नौकरी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.