मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: मेरठ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भी मेंटीनेंस कार्यों एवं फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोग पानी को भी तरस गए। जैदी फार्म इलाके में बिजली संकट को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से शिकायत की है। दूसरी ओर, मंगलवार को मरम्मत कार्यों के चलते मंगलपांडेनगर और मीनाक्षीपुरम में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। नौचंदी इलाके के लोगों का कहना है कि फॉल्ट-मेंटीनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल हो रही है। शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा। इसे लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसके अलावा माधव...