मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: मेरठ। डीएम डा.वीके सिंह ने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में रुचि न लेने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिले के सभी 12 बीडीओ के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। वहीं कृषि, प्रोबेशन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और श्रम विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को चेतावनी देते हुए जिले की रैंकिंग सुधारने पर जोर दिया गया है। ​शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में विकास एवं निर्माण कार्यों की एक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस फैमिली आईडी निर्माण में आ रही सुस्ती और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहा। समीक्षा के दौरान डीएम ने फैमिली आईडी बनाए जाने के काम में अत...