मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ। डेल्टा मेमोरियल 2.0 इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को आठ मुकाबले खेले गए। इनमें चार मैच तीसरे राउंड के और चार क्वार्टर फाइनल के रहे। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि तीसरे राउंड में जीडी गोयनका ने राधा गोविंद को 2-0 से हराया। टीएपीएस ने केवीडीएल को 2-0 से शिकस्त दी। डीपीएस ने सत्यकाम को 2-1 गोल से पराजित किया, जबकि एमएस हेरिटेज ने बीआईटी को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में द आर्यन्स स्कूल ने जीनियस को 3-0 से मात दी। टीएपीएस और डीपीएस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में टीएपीएस ने 3-2 से जीत हासिल की। ब्रेन्स ने जीडी गोयनका, मुजफ्फरनगर को 1-0 से हराकर अपनी जगह पक्की की। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने एमएस हेरिटेज पर 6-0 से...