मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने से शहर के कई इलाकों में लोग बिजली-पानी के संकट से जूझते रहे। अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट और मरम्मत कार्य के चलते घंटों बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेंट लुक्स बिजलीघर से जुड़े पांडवनगर इलाके में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह भी आपूर्ति सुचारू नहीं होने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। एसडीओ सिविल लाइन को सुबह फिर शिकायत मिली तो पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ठीक कराया और करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। वहीं, मंगलपांडेनगर बिजलीघर क्षेत्र में 33 केवी लाइन का तार टूटने से कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर के अन्य इलाकों में भी मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ...