मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने नरहाड़ा गांव में 28 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. तालिब पुत्र आबिद, निवासी नरहाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को नरहाड़ा निवासी रविश पर फायरिंग की गई थी। आरोप है कि मौ. तालिब ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविश पर गोली चलाई और उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वारदात के बाद से तालिब फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की। पूछताछ में तालिब ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खि...