मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग करने के मामले में थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि गांव मखदूमपुर निवासी पवन पुत्र महेंद्र ने तहरीर देकर बताया था कि तीन अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का नरेश उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों सचिन और अंकुश को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर थान...