मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: लोहियानगर की फातिमा कॉलोनी में गुरुवार शाम अचानक लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर एक घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने अपनी दूसरी पत्नी पर साथियों संग आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाना लोहियानगर पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फातिमा कॉलोनी में युवक ने बताया कि इत्तेफाकनगर निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद हो गया। चार दिन पहले पति ने महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने थाना लोहियानगर में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम अचानक युवक के बंद मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर का सारा ...