मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: कुतुबशाह जमालुद्दीन रहमतुल्लाह की स्मृति में आयोजित होने वाले उर्स मेले को लेकर कस्बे में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उर्स का आयोजन 24 नवंबर से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को रोशनी के साथ दरबार कार्यक्रम की परंपरागत शुरुआत होगी। मेला कमेटी के विवाद को देखते हुए पूर्व सरपरस्त एवं अध्यक्ष अब्दुस समद ने अपने 11 साथियों के साथ कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। कुतुबशाह जमालुद्दीन रहमतुल्लाह की स्मृति में आयोजित होने वाला यह उर्स मेला क्षेत्र की पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। अब देखना होगा कि कमेटी के दोनों पक्ष आपसी सहमति से आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हैं या विवाद आगे भी जारी रहता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाहों से बचें थाना प्रभारी गौरव सिंह...