मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: फलावदा में अटल चौक के समीप गुरुवार शाम करीब सात बजे बिजली विभाग के कर्मचारी जाहिद के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेड़ काटने के दौरान वहां पहुंचे युवक ने बिजली कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बिजली कर्मचारी जाहिद अटल चौक के समीप पेड़ काटने का काम कर रहा था। पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने पेड़ काटने को लेकर कर्मचारी से परमिशन के बारे में सवाल किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी घनश्याम ने बताया की तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच की जा रही है सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...