मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खाता कट के समीप बुधवार रात करीब 11.45 बजे तेंदुआ देखे जाने की सूचना से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा खाता कट के आसपास जंगली जानवर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि सूचना में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जिससे विशेषज्ञ टीम द्वारा जल्द ही क्षेत्र की सघन जांच की जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से बाहर न ...