मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: दूधली खादर गांव के जंगल में संचालित फर्जी सिगरेट फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के करीब दो माह बीत जाने के बावजूद चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि बीती तीन सितंबर को दूधली खादर गांव के समीप जंगल में स्थित एक बंद पड़ी इमारत में नामचीन कंपनी गोल्ड फ्लैक के नाम से नकली सिगरेट तैयार करने का खुलासा हुआ था। यहां विदेशी मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट बनाई जा रही थीं, जिन्हें बाजार में खपाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से रविकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।पुलिस पूछताछ में रविकिशोर ने रवि पंवार, दीपक बाबा,...