मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट के समर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर एक महिला तीन साथियों संग पहुंच गई। खुद को मेडा अधिकारी बताकर वसूली का प्रयास किया। इसी दौरान एक अधिवक्ता संग लोगों ने महिला अधिकारी व उसके साथियों को घेर लिया और कार्ड मांगा। खुद को फंसता देख तीनों फरार हो गए। मेडा के अवर अभियंता ने थाना लिसाड़ी गेट पर महिला को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेडा के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार मार्कण्डेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि समरगार्डन में दिलदार 40 वर्ग गज में अपना मकान बना रहा है। इसी दौरान रिदा खान अपने तीन चार साथियों संग वहां पहुंची। उसने खुद को मेडा की अधिकारी बताया। दिल...