मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: मवाना थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 10 आधार कार्ड, 10 पासपोर्ट आवेदन पत्र, लैपटॉप, मोबाइल फोन और पैन कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर कम उम्र वालों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट बनवाता था। मवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहोड़पुर निवासी सलीम पुत्र सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी कादिर निवासी किठौर के साथ मिलकर कम उम्र वालों के फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर उनके पासपोर्ट बनवाता था, ताकि उन्हें विदेश में नौकरी दिलाई जा सके। आरोपी से करीब 24 घंटे तक पूछताछ के बाद इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा ...