मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर चौकी से रविवार दोपहर चोरी के दो आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पहलवान कालोनी निवासी शहजाद के मकान में घुसकर दो युवकों ने दो मोबाइल व पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने फुटेज से आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में की। रविवार को पुलिस ने जुनैद निवासी पहलवन कालोनी और उसके साथी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनसे चोरी हुए दो मोबाइल बरामद कर लिए। थाने भेजने के बजाय पुलिस ने उन्हें चौकी पर बैठाए रखा। दोपहर में दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर चौकी से फरार हो गए। इसका पता जैसे ही पुलिसकर्मियों को लगा तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी लोहियानगर व चौकी प्रभारी आरोपी की तलाश में निकले। देर रात पुलिस आरोपी की तलाश में जुट...