मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण को लेकर सभी अभ्यर्थी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जुटे। जहां शारीरिक दक्षता परीक्षण और खेल स्किल टेस्ट में अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. पूनम भंडारी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को कुल 75 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था। जिसमें से करीब 67 अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे। बीपीईएस में प्रवेश के लिए फिटनेस टेस्ट में 50 मीटर, 800 मीटर की दौड़ के साथ ही स्टेंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो जैसे इवेंट कराए गए। जिसमें अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इसके बाद अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट हुआ, जिसमें सभी अभ्यर्थियों ने खेलों में अपनी खेल द...