मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: भाजपा नेता राजीव गुप्ता के बेटे प्रवल गुप्ता के सुसाइड केस में पुलिस ने उसकी पत्नी स्नेहा और परिजनों समेत 6 आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जबरन वसूली समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही स्नेह और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। कंकरखेड़ा के पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता बीजेपी में कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष हैं। इनका बेटा प्रवल गुप्ता गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में रिसर्च विभाग में काम करता था। एक साल पहले ऋषि नगर निवासी स्नेहा से प्रवल की लव मैरिज हुई थी। पिछले कुछ माह से प्रवल और स्नेह के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते स्नेहा की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। दहेज मांगने, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इसी को लेकर शनिवार को प्रवल और परिवार वालों को काउंसलिंग के...