मेरठ, नवम्बर 13 -- Meerut News: प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मेरठ मंडल की टीमों के चयन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय ने ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक, सीनियर महिला और पुरुष कबड्डी तथा सीनियर महिला वालीबॉल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 13 को और मंडल स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर को होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में होगी। वहीं, सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को होगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: महिला वॉलीबॉ...