मेरठ, नवम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोज त्यागी का शुक्रवार को छिपी टैंक स्थित निंबस बुक्स पर स्वागत किया गया। अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर और पंडित श्रवण झा महामंडलेश्वर ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सोनिया गांधी की नई पुस्तक बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव का लोकार्पण भी हुआ। इसके बाद मनोज त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन को लेकर कहा कि ये सब जानते हैं कि ये दोनों भाजपा की बी और सी टीमें हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: औवेसी व चंद्रशेखर बिगाड़ेंगे सपा का खेल चंद्रशेखर भाजपा के एक बड़े नेता के इशारे पर काम कर रहे हैं। कहा कि हमारा पुराना ब्राह्मण ...