मेरठ, नवम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ। प्रकृति सुरक्षित होगी, तभी प्राण सुरक्षित रहेंगे। विकास समाज की जरूरत है, लेकिन प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर होने वाला विकास किसी काम का नहीं। समय आ गया है कि पर्यावरण संरक्षण को सियासत से ऊपर उठकर देखा जाए। आने वाले चुनावों में जल, जंगल और जमीन जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठें। यह आह्वान पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने शनिवार को मेरठ में किया। नेपाल के जनकपुर धाम से देहरादून तक निकाली जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के साथ मेरठ पहुंचे डॉ. जोशी ने कहा कि क्रांतिधरा से प्रकृति संरक्षण की नई मुहिम को गति दी जाएगी। नेताओं के जमघट और राजनीतिक मुद्दों के बीच कहीं प्रकृति पीछे न छूट जाए, इसकी चिंता सभी को करनी होगी। डॉ. जोशी ने कहा कि प्रकृति और प्रभु में कोई ...