मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: बागपत रोड स्थित गांव पांचली खुर्द एवं आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर डीएम डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से फैल रहे वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई। जयराज चपराना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पर्यावरणीय मानकों की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी पाए जाने पर फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं आवश्यकता होने पर औद्योगिक इकाई का संचालन बंद कराने की मांग की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एनएएस कॉलेज जयराज चपराना, संतरपाल, धर्मेंद्र चपराना, जितेन्द्र कुमार, प्रमोद राना, गौरव शर्मा, अवनीश कुमार ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि धुएं और दूषित जल से आसपास के गांवों एवं कॉलोनियों के लोगों के स्वास्थ्य, खेती और पर्यावरण पर प्रति...