मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: मेरठ। आम तौर पर पौधारोपण अभियान के दौरान पौधे रोपकर लोग फोटो खिंचवाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं और फिर कभी पीछे मुड़कर रोपे गए पौधों को देखते तक नहीं। ऐसे में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 में वन विभाग की अनूठी मुहिम को काबिल-ए-तारीफ कही जा सकती है कि वन विभाग ने अपने विभागीय चिहिन्त पौधारोपण स्थलों पर थैली पौध से रोपण के बाद वृक्षारोपण स्थलों से खाली पॉलीथिन को एकत्रित कराई। 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर मेरठ-मुरादाबाद मंडल के जिलों में लाखों पॉलीथिन एकत्रित कराकर रिसाइकिल के लिए भिजवाया है। मेरठ एवं मुरादाबाद मंडल के ग्यारह जिलों में ऐसा करके वन विभाग ने पौधारोपण स्थलों को स्वच्छ रखने एवं पॉलीथिन प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह अनूठी मुहिम मेरठ और मुरादाबाद मंडल के जिलों में वन स...