मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: भाजपा मेरठ महानगर की मासिक बैठक शुक्रवार को महानगर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। कार्यक्रम में संगठन के आगामी अभियानों की सफलता और पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई।​बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि मासिक बैठकें संगठन की कार्यप्रणाली को धार देने का माध्यम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महानगर के पदाधिकारी जिन्हें मंडलों का प्रभार दिया गया है, वे नियमित प्रवास करें और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखें। बैठक में पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से जोड़ने का निर्णय लिया गया। ​बैठक में आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक...