Meerut News: पैदा हुई बच्ची को कूड़े में फेंका, कुत्ते खींचते रहे शव
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक बच्ची को जन्म के कुछ घंटे बाद ही कूड़े के ढेर पर फेंक दिए जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 70 फुटा रोड स्थित एक खाली प्लाट में नवजात के शव को आवारा कुत्ते खींच रहे थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की और बाद में उसे कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर नवजात को वहां छोड़ने वाले की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, समर गार्डन निवासी जुबैर मंगलवार सुबह 70 फुटा रोड पर घोड़ा चरा रहा था। इसी दौरान वह घोड़े लेकर एक स्कूल के पास स्थित प्लाट में पहुंचा। प्लाट के आगे दुकान बनी हुई है, जबकि पीछे का हिस्सा खाली पड़ा है। जुबैर की नजर वहां कूड़े के ढेर पर पड़े नवजात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.