Meerut News: पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट के मेवगढ़ी में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी अमजद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार मजीदनगर मेवगढ़ी निवासी महिला ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देकर अमजद पुत्र याकूब निवासी इकराम नगर, भैंसा रोड, मवाना के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि अमजद प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। शोर सुनकर महिला की मां और बहन मौके पर पहुंचीं और उसे बचाया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमजद को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.