Meerut News: पेटीएम कर्मचारी बनकर हार्डवेयर कारोबारी से 50 हजार की ठगी
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: पेटीएम की सेटिंग ठीक करने के बहाने हार्डवेयर कारोबारी को ठगों ने अपना निशाना बना लिया। खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर दुकान पहुंचे दो युवकों ने उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। किदवई नगर निवासी इरशाद सैफी की हार्डवेयर की दुकान है। 27 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद को पेटीएम कंपनी का अधिकृत कर्मचारी बताया और साउंडबॉक्स की सेटिंग ठीक करने की बात कही। मासिक चार्ज 150 से 200 रुपये बताने पर आरोपियों ने कहा कि नियमानुसार प्रतिदिन केवल एक रुपये शुल्क लगता है। पहले चालाकी से उसका यूपीआई पिन देख लिया और फिर दो मिनट के भीतर पांच ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि ठगी की रकम खाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.