मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददातायदि आप कोषागार के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और आपको जीवन प्रमाण पत्र देना है तो कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे आप डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा सक सकते हैं। शासन के निर्देश पर इसके लिए एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आयोजित किया जा रहा है।मुख्य कोषाधिकारी(सीटीओ) जान्हवी मोहन ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के माध्यम से कोषागार मेरठ से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनभोगी कोषागार कार्यालय में उपस्थित हुए बिना कही से भी सुविधाजनक रूप से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पेंशनरों को एक नवंबर से जमा करना होगा जीवित प्रमाणपत्र इससे विशेषकर वरिष...