मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: शासन के निर्देश पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (8126653260) जारी किया गया है। यह महत्वपूर्ण पहल मंत्री सोमेंद्र तोमर और निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।​मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 34 हजार पूर्व सैनिक और उनके आश्रित , 31 हजार वीर नारियां निवास करती हैं। पूरे प्रदेश में भी इनकी एक बड़ी संख्या है। इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य इन सभी की समस्याओं और आवश्यकताओं का यथाशीघ्र समाधान करना और समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। ​जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि ​हेल्पलाइन के संचालन का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। द्वितीय शनिवार और सभी...