मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शिकायतें बैठक में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवादों, अवैध कब्जे, पुलिस से जुड़े मामलों और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण जैसे विषयों को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की ओर से प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जे, सुखपाल सिंह के शस्त्र लाइसेंस और नील...