मेरठ, सितम्बर 25 -- Meerut News: मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में बंद पड़ी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री डकैती डालने वाले बदमाश ने पुलिस की गुरुवार रात मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाशो के पास से तीन तमंचे बरामद किए है। पुलिस के अनुसार बीते 15 अगस्त की रात तान्या फैक्ट्री में दो प्लेट फ्रीजरों से 32 प्लेटें चोरी की गई थीं। इसके बाद बीते पांच सितंबर की रात अल्लीपुर स्थित बंद अलफईम मीट फैक्ट्री में तीन में से दो प्लेट फ्रीजरों की 30 प्लेटें उखाड़कर ले जाई गईं। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज किया गया। गुरुवार रात को हापुड़-मेरठ रोड पर खत्ते के पास से दानिश उर्फ चाचा, शहजाद उर्फ भूरा और रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में इस्ते...