मेरठ, नवम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में एक होटल कारोबारी ने अपने पूर्व कर्मचारी पर पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार इस्माइल नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने शाहपीर गेट पर होटल खोला था। यहां बस्ती जिले के बलुआ गांव निवासी अजीत कुमार काम करता था। नौकरी के दौरान अजीत का उनके घर भी आना-जाना रहता था। आरोप है कि इसी दौरान वह उनकी पत्नी के संपर्क में आया। बाद में उसने पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। पीड़ित का आरोप है कि अब अजीत इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। उधर, कोतवाली थाना प्रभारी समयपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली ग...