मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: दौराला क्षेत्र के गांवों में विधि विधान से गोवर्धन पूजन कर गोवर्धन पर्व मनाया। गोमाता के गोबर से घर-घर गोवर्धन प्रतिमा बनाई गई। गांव देहात की अपनी अपनी विधि से गोवर्धन पूजन किया गया और पकवान बनाकर प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के गांवों में कहीं गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर पूजन किया गया तो कहीं पर गोवर्धन प्रतिमा के चारों ओर बैठकर पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ सैकडो की संख्या में शामिल होकर घर घर जाकर गोवर्धन पूजन किया। पूजन के दौरान जय श्री कृष्ण भगवान और गोवर्धन भगवान के जयकारे गूंजे। इस दौरान मोनू पंवार, सत्येंद्र मास्टर, जितेन्द्र, अमरीश, ब्रह्मपाल सिंह, अमरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद,बब्बू, सतीश, अरविंद सिवाच, विकास, सोनू फौजी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहर में क...