Meerut News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल
मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बिजौली निवासी राहुल पुत्र महेंद्र और हरीश पुत्र मुकेश के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें हरीश पक्ष के हरीश, दुष्यंत, इंद्रमणि उर्फ जैकी, पूजा, अंजू, मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएससी अस्पताल पर भर्ती कराया जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.